शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					एकांग					 :
				 | 
				
					वि० [एक-अंग, ब० स०] १. एक अंगवाला। २. जिसका कोई एक अंग नष्ट हो गया हो तथा दूसरा एक ही अंग बच रहा हो। विकलांग। पुं० १. विष्णु। २. बुध ग्रह। ३. चंदन। ४. सिर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकांग-घात					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] अंगघात रोग का एक प्रकार जिसमें दाहिने या बाँए हाथ या पैर में से कोई एक अंग सुन्न और अक्रिय हो जाता है। (मॉनो-प्लेगिया)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकांग-वध					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] प्राचीन भारत में अपराधी को दिया जानेवाला वह दंड जिसमें उसका कोई एक अंग काट लिया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकांग-वात					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] पक्षाघात। लकवा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकांगी					 :
				 | 
				
					वि० [सं० एकांग] १. जिसका एक ही अंग हो। एक अंगवाला। २. जिसका संबंध एक ही अंग या पक्ष से हो। एक-तरफा। एक-पक्षीय। ३. एक ही बात पर अड़ा रहनेवाला। जिद्दी। हठी। स्त्री० एक ओषधि जो वात या रुधिर-संबंधी विकारों को दूर करनेवाली कही गई है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |