शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					स्वप्न					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. सोने की क्रिया या अवस्था। निद्रा। नींद। २. सोये रहने की दशा में मानसिक दृष्टि के सामने आनेवाली कुछ विशिष्ट असंबद्ध और काल्पनिक घटनाएँ, चित्र और विचार। सोये रहने पर दिखाई दनेवाली ऐसी विचित्र घटनाएँ,जो अवास्विक होती है। सपना। ख्वाब। ३. उक्त प्रकार से दिखाई देनेवाली घटनाओँ का सामूहिक रूप। सपना। ख्वाब। ४. मन ही मन की जानेवाली बड़ी-बडी कल्पनाएँ और बाँधे जानेवाले बाँधनूँ। (ड्रीम अंतिम तीनों अर्थों के लिए)। जैसे–आप तो उसी तरह रईस बनने के स्वप्न देखा करते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्न स्थान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] सोने का कमरा। शयन-गृह। शयनागार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०स्वप्नज] सोनेवाला। निद्राशील।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नदर्शन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] साहित्य में वह अवस्था,जब किसी को स्वप्न में कोई देखता है और इसी देखने के फलस्वरूप उसके प्रति मन में उस पर अनुरक्त होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नदर्शी (र्शिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. स्वप्न देखनेवाला। २. स्वप्नदर्शन करनेवाला। ३. मन ही मन बड़ी–बड़ी कल्पनाएँ उसके प्रति मन में और बड़े–बड़े बाँधनू बाँधनेवाला (ड्रीमर)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नदोष					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] निद्रावस्था में श्रृंगारिक स्वप्न देखने पर वीर्यपात होना। जो एक प्रकार का रोग है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नांतिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह चेतना जो स्वप्न देखने के समय होती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नादेश					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह आदेश जो किसी को किसी बड़े स्वप्न में मिला हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नालु					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] जिसे नीद आ रही हो। निद्राशील। निद्रालु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वप्नावस्था					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. वह अवस्था जिसमें स्वप्न दिखाई देता है। २. धार्मिक क्षेत्र में लाक्षणिक रूप से सांसारिक जीवन की अवस्था, जो स्वप्न के समान अवास्तविक और निस्सार मानी गई है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |