शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					आक्रोश					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√क्रुश्+घञ्] १. क्रोधपूर्वक कठोर कर्कश स्वर में की जानेवाली भर्त्सना। २. गालियाँ देते हुए कोसना, भला-बुरा कहना या शाप देना। ३. चीख-पुकार। चिल्लाहट। ४. कसम। शपथ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आक्रोशक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√क्रुश्+ण्वुल्-अक] आक्रोश करने या बिगड़कर भला-बुरा कहनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आक्रोशन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√क्रुश्+ल्युट्-अन] आक्रोश करने (कोसने या शाप देने) की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आक्रोशित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० आक्रोश+इतच्] जिसपर आक्रोश किया गया हो। जिसे गालियाँ या शाप मिला हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |