शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					आफत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा० मि० स० आपत्ति] आपत्ति। विपत्ति। संकट। मुहावरा—आफत उठाना=(क) कष्ट या विपत्ति सहना। (ख) दे० आफत खड़ी करना। आफत खड़ी करना=ऐसा काम करना जिससे दूसरों को कष्ट या विपत्ति में पड़ना पड़े। आफत ढाना=बहुत अधिक विपत्ति की अवस्था उत्पन्न करना। आफत मचाना=दे० आफत खड़ी करना। आफत मोल लेना=जान-बूझकर ऐसी स्थिति उत्पन्न करना जिसमें स्वयं को कष्ट या विपत्ति में पड़ना पड़े। पद—आफत का परकाला-ऐसा व्यक्ति जो अपनी बहुत बढ़ी हुई चालाकी के कारण सभी प्रकार के विकट काम कर सके। आफत का मारा-जिस पर बहुत बड़ी विपत्ति या संकट पड़ा हो।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					आफताप					 :
				 | 
				
					पुं० =आफताब (सूर्य)।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |