शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कँड					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्ण] नाव की पतवार। जैसे—गँडहारा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँडन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कंड् (तोड़ना)+ल्युट-अन] १. कूटना। २. मारना-पीटना। ३. छाँटना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कंडन+ङीष्] ऊखल और मूसल जिनसे धान आदि कूटते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँड़रा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कंदल] मूली,सरसों आदि का मोटा डंठल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडरा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√कंड्+अरन्-टाप्] १. वह मोटी नस, जिसमें से रक्त चलता है। २. डोरी की तरह का मांस-तंतुओं का वह बंधन जो मांस-पेशियों को हड्डियों के साथ जोड़े या मिलाये रखता है। (टेण्डन, सिन्यू)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँड़हारा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्णधार] नाविक। माँझी। उदाहरण—ज कहँ अइस होहिं कँडहारा।—जायसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० स्कंदन=मलत्याग] १. गाय, भैंस आदि का सूखा या सुखाया हुआ गोबर। २. पाथा हुआ गोबर। उपला। मुहावरा—कंडा हो जाना=(क) बहुत ही सूख जाना। (ख) क्षीण या दुर्बल होना। (ग) मर जाना। ३. सूखा मल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडारी					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्णधारिन्] जहाज का मांझी (लश०)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडाल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कंडोल] १. पानी रखने का, लोहे-पीतल आदि का बड़ा, गोलाकार तथा गहरा बरतन। २. कैंची की तरह का जुलाहों का एक औजार, जिससे वे ताने पर पाई करते हैं। पुं० [फा० करनाय] तुरही की तरह का एक बाजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√कंड्+ण्वुल्-अक-टाप्] १. वेद की ऋचाओं का समूह। २. वैदिक ग्रंथों का कोई छोटा खंड या परिच्छेद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडिहार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्णधार] केवट। मल्लाह।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कंडा] १. जलाने का छोटा कंडा। उपली। २. पेट से निकलनेवाला बहुत सूखा मल। सुछा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडील					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ० कंदील] एक प्रकार का आधान, जिसमें दीपक जलाया जाता है। दीपाधार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडीलिया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ० कंदील या पुर्त्त० गंडील] समुद्र में चट्टानों के पास जहाजों को सावधान करने के लिए बना हुआ ऊँचा धरहरा, जिसके ऊपर रोशनी की जाती है। प्रकाश-गृह। (लाइट हाउस)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडु					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कंड्+उ] खाज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडुक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कंडु√कै+क] १. भिलावाँ। २. तमाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडुयन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कंड्+यक्+ल्युट-अन] [वि० कंडूयनक] खुजली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँडुवा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कांदो या सं० कंडु] बालवाले अन्नों का एक रोग। कंजुआ। झीटी। पुं० १. =कँडुआ। २. =कंडु (खुजली)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडू					 :
				 | 
				
					पुं० [√कंडू (खुजलाना)+क्विप्]=कंडु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडूल					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कंड्+लच्] खाज या खुजली पैदा करनेवाला। पुं० ओल। जमीकंद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँडेरा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कांड=शर] एक प्राचीन जाति, जो तीर-कमान बनाती थी, पर अब रुई धुनने का काम करती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडोल (क)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कंड्+ओल्] १. बाँस आदि का बना हुआ टोकरा। २. भंडार-गृह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडोल-वीणा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [उपमि० स०] चांडाल की वीणा। किंगरी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडौर					 :
				 | 
				
					पुं० =कंडौरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंडौरा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कंडा+औरा (प्रत्य)] १. वह स्थान, जहाँ कंडे या उपले थापे जाते हैं। २. वह स्थान, जहाँ सूखे हुए उपले या कंडे रखे जाते हों। ३. कंडों या उपलों का ढेर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |