शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कब्र					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ०] १. शव को गाड़ने या दफनाने के लिए खोदा जाने वाला गढ्डा। मुहा०—कब्र का मुँह झाँकना या झाँक आना=मरते-मरते बचना। २. उक्त गड्ढें के ऊपर स्मृति के लिए बनाया हुआ चबूतरा। मुहा०—कब्र में पैर या पाँव लटकाना=(क) बहुत बुड्ढे होना। (ख) मरण समय निकट आना। कब्र से उठ कर आना=मरते मरते बचना। नया जीवन पाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कब्रिस्तान					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] शव गाड़ने या दफनाने के लिए नियत स्थान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |