शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					कसरत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ० कसीर का भाव० रूप] १. किसी चीज या बात के (कसीर अर्थात्) बहुत अधिक होने की अवस्था या भाव। प्रचुरता। जैसे—यहाँ मच्छरों की बहुत कसरत है। २. कुछ निश्चित प्रकार और रूप की ऐसी आंगिक या शारीरिक क्रियाएँ जो स्वास्थ्य की रक्षा और सुधार अथवा शारीरिक बल या शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से की जाती है। व्यायाम। (एक्सरसाइज) जैसे—(क) डंड, बैठक, मुद्गर भाँजना, नियमित रूप से सवेरे-सन्ध्या टहलना या दौड़ना आदि। (ख) आँखों की कसरत, पैरों या हाथों की कसरत। ३. लाक्षणिक रूप में कोई ऐसा आयास या परिश्रम जिसमें शरीर के किसी अंग पर बहुत जोर पड़ता हो या उसे असाधारण रूप से या बहुत अधिक काम करना पड़ता हो। जैसे—दिमागी कसरत।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					कसरती					 :
				 | 
				
					वि० [अ० कसरत] १. कसरत या व्यायाम करनेवाला। जैसे—कसरती पहलवान। २. जो कसरत या व्यायाम के फलस्वरूप पुष्ट हुआ हो। जैसे—कसरती शरीर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |