शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					कसीस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कासीस] एक प्रकार का खनिज पदार्थ जो लोहे का विकारी रूप होता है। (विट्रिआल)। स्त्री० [फा० काशिश, मि० सं० कर्ष] १. आकर्षण। खिंचाव। २. तनाव। ३. कठोरता और निर्दयता का व्यवहार। उदाहरण—सजीवन हौ, करौ पै कसीसै।—आनन्दघन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					कसीसना					 :
				 | 
				
					स० [फा० कशिश, हिं० कसीस] १. खींचना। २. चढ़ाना या तानना। उदाहरण—सांस हिएँ न समाय सकोचनि, हाय इते पर बान कसीयत।—घनानंद।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |