शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					काव्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कवि+ष्यञ्] १. कविता (दे०) २. व्यापक अर्थ में किसी कवि की वह पद्यात्मक साहित्यिक रचना जिसमें ओजस्वी कोमल और मधुर रूप में ऐसी अनुभूतियाँ कल्पनाएँ और भावनाएँ व्यक्ति की गई हों। जो मन को मनोवेगों और रसों से परिपूर्ण करके मुग्ध करनेवाली हों। (पोएम)। विशेष—(क) काव्य हमारे यहाँ दो प्रकार का माना गया है-गद्यकाव्य और पद्यकाव्य परन्तु साधारणतः लोक में पद्यकाव्य ही काव्य कहलाता है। (ख) वर्णित विषय तथा आकार के विषय से पद्यकाव्य दो प्रकार का कहा गया है-खण्डकाव्य और महाकाव्य। (ग) प्रभाव या फल के विचार से अथवा रस का उपभोग करने वाली इन्द्रियों के विचार से भी इसके दो भेद माने गये हैं-दृश्य काव्य और श्रव्य काव्य। ३. ऐसा ग्रन्थ या पुस्तक जिसमें उक्त प्रकार की रचना हो। ४. रोला छंद का एक भेद जिसके प्रत्येक चरण की ग्यारहवीं मात्रा लघु रहती है। इसकी छठीं आठवीं अथवा दसवीं मात्रा पर यति होना चाहिए। ५. [कवि+ण्य] शुक्राचार्य। ६. तामस मन्वन्तर के एक ऋषि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काव्य-लिंग					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] साहित्य में एक अलंकार जिसमें किसी बात को सिद्ध करने के लिए प्रमाण स्वरूप कोई कारण बतलाया जाता है। उदाहरण—पुत्र मेरे परवश हो, मंत्र में पडे हैं जब कृष्ण और कृष्णा के तब तो नियति अवलम्ब अब मेरी है।—लक्ष्मीनारायण मिश्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काव्य-हास					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०]=प्रहसन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काव्या					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० √कव् (वर्णन करना)+ण्यत्, टाप्] १. अक्ल। बुद्धि। २. पूतना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काव्यार्थापत्ति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [काव्०-अर्थापत्ति, ष० त०] साहित्य में एक अलंकार जिसमें किसी दुष्कर अर्थ की सिद्धि के वर्णन से साधारण अर्थ की सिद्धि स्वतः होने का कथन होता है। उदाहरण—तुम माता हो कि अन्य हो, पूजनीया मेरी हो सदैव जाति नारी की मातृभाव से ही पूजता मैं रहा।—लक्ष्मीनारायण मिश्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |