शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					काश					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√काश् (दीप्ति)+अच्] १. काँस (दे०) नामक घास। २. खाँसी। ३. एक प्रकार का चूहा। ४. एक प्राचीन मुनि। स्त्री० [तु०] फलों आदि का कटा हुआ लंबा टुकड़ा। अव्य० [फा०] यदि ईश्वर ऐसा करे या करता। जैसे—काश आप वहाँ न गये होते।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशि					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√काश्+इन्] १. मुट्ठी। २. सूर्य। ३. ज्योति। स्त्री० १. प्रकाश। २. काशी। ३. एक प्राचीन जनपद जिसकी राजधानी वाराणसी थी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशि-राज					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] १. काशी का राजा। २. राजा दिवोदास जो काशी के पहले राजा कहे गये हैं। ३. धन्वन्तरि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० काशि+ठञ्-इक] [स्त्री० काशिका] १. प्रकाश करनेवाला। २. प्रकाश से युक्त। प्रकाशमान् प्रदीप्त।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√काश्+णिच्+ण्वुल्-अक, टाप्] १. काशी नगरी या पुरी। २. पाणिनीय व्याकरण की एक प्रसिद्ध टीका या वृत्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काशि+ङीष्] उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध नगरी, जो भारतीय संस्कृति का प्रधान केन्द्र है और जिसे आजकल बनारस या वाराणसी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशी-करवट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० काशी-करपत्र, प्रा० करवत] काशीस्थ एक तीर्थ-स्थान जहाँ प्राचीन काल में लोग आरे के नीचे कटकर अपना प्राण देना बहुत पुण्य समझते थे। उदाहरण—सूरदास प्रभु जो न मिलेगे लैहों करवट काशी।—सूर। मुहावरा—काशी करवट लेना=काशी में पहुँचकर वहाँ के प्रसिद्ध आरे से अपना गला इस उद्देश्य से काटना कि अगले जन्म में हमारी कामना पूर्ण हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काशीफल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ] कुम्हड़ा। कद्दू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्त					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] १. खेती-बारी का काम। कृषि। २. किसी दूसरे की जमीन कुछ समय तक जोतने-बोने के कारण किसान को उस पर प्राप्त होनेवाला अधिकार। मुहावरा—(किसी जमीन पर) काश्त लगना=वह अवधि पूरी होना जिसके बाद किसी किसान को दूसरे की भूमि पर स्थायी रूप से उसे जोतने-बोने का अधिकार प्राप्त होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्तकार					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] १. खेती-बारी करनेवाला व्यक्ति। किसान। खेतिहर। २. वह व्यक्ति जिसने जमींदार को लगान देकर उसकी जमीन पर खेती करने का स्वत्व प्राप्त किया हो (टेंनेट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्तकारी					 :
				 | 
				
					वि० [फा० काश्तकार से] १. काश्तकार संबंधी। काश्तकार का। जैसे—काश्तकारी हक। २. खेती-बारी संबंधी। स्त्री० १. काश्तकार होने की अवस्था या भाव। २. काश्तकार का काम। खेती-बारी। ३. वह भूमि जिसपर काश्तकार का अधिकार हो। ४. काश्तकार का उक्त अधिकार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्मरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√काश् (चमकना)+वनिप्, ङीष्, र, आदेश, पृषो० मत्व] गंभारी नामक वृक्ष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्मीर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कश्मीर+अण्] १. एक देश जो भारतीय संघ के अन्तर्गत पश्चिम उत्तर सीमा पर स्थित है और जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीर। २. पुष्करमूल। ३. केसर। ४. सुहागा। वि० कश्मीर का। कश्मीर-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्मीरा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० काश्मीर से] १. एक प्रकार का ऊनी कपड़ा। २. एक प्रकार का अंगूर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्मीरी (रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० काश्मीरी+इनि] १. कश्मीर में उपजने होने या बननेवाला। २. जिसका संबंध कश्मीर राज्य से हो। कश्मीर का। पुं० कश्मीर देश का निवासी। स्त्री० [कश्मीर+अच्, ङीष्] कश्मीर देश की भाषा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्यप					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कश्यप+अण्] १. कश्यप प्रजापति के वंश या गोत्र का। २. कश्यप संबंधी। पुं० १. कश्यप ऋषि का गोत्र। २. वह जो उक्त गोत्र का हो। ३. एक बुद्ध का नाम जो गौतम बुद्ध से पहले हुए थे।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्यपी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काश्यप+ङीष्] १. पृथ्वी। भूमि। २. प्रजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काश्यपेय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कश्यप+ढक्-एय] १. सूर्य। २. अदिति के वंशज। ३. गरुड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |