शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					खोपड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० खोपड़ा] १. सिर की हड्डी। कपाल। २. सिर। मुहावरा–(किसी की) खोपड़ी खाना या चाटना=बहुत सी बातें कह या पूछकर तंग करना। दिक या परेशान करना। खोपड़ी खुजलान=ऐसा अनुचित या दुष्टतापूर्वक कार्य करना, जिससे मार खाने की नौबत आवें। (किसी की) खोपड़ी गंजी करना=सिर पर बहुत प्रहार करना। खूब मारना। (किसी की) खोपड़ी गढ़ना=जबरदस्ती या चालाकी से किसी से धन वसूल करना। खोंपड़ी चटकना=गरमी, पीड़ा, प्यास आदि के कारण जी व्याकुल होना। ३. गोलाकार और बहुत बड़ा ऊपरी आवरण। जैसे– कछुए की खोपड़ी, नारियल की खोपड़ी।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |