शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गठिया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० गाँठ] १. टाट का वह थैला या बोरा जिसमें घोड़ो बैलों आदि पर लादने के लिए अनाज भरा जाता है। खुरजी। २. कोरे कपड़ों आदि की वह बड़ी गठरी जो बाहर भेजने के लिए बाँधी जाती है। ३. शरीर के अंगों की गाँठों या जोड़ों में होनेवाला एक प्रकार का रोग जिसमें पीड़ा और सूजन होती है। (रियुमेटिज्म) ४. पौधों या वृक्षों में होनेवाला एक प्रकार का रोग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गठियाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० गाँठ] १. किसी वस्तु के दो छोरों अथवा दो विभिन्न वस्तुओं के दो छोरो को जोड़ने या बाँधने के लिए उनमें गाँठ लगाना। जैसे–टूटे हुए धागे को गठियाना। २. कोई चीज बाँधकर ऊपर से गाँठ लगाना। जैसे–धोती के पल्ले में पैसे गठियाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |