शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					गाडी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [प्रा० गत्तिआ, गाड्डआ, दे० प्रा० गड्डी, गोडइ, उ० बँ० गारी, सिं० गाडो, गु० मरा० गाड़ी] १. पहियों पर खड़ा या बैठाया हुआ लकड़ी लोहे आदि का वह ढाँचा जिसे घोड़े बैल आदि खींचते है। और जिस पर सवारियाँ तथा सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाये जाते है। शकट। क्रि० प्र० खींचना। चलाना। हाँकना। पद-गाड़ी भर-बहुत अधिक। ढेर सा। मुहावरा–गाड़ी जोतना=गाड़ी चलाने के लिए उसके आगे घोड़े या बैल जोतना। २. रेलगाड़ी।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |