शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					गुड़िया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० गुड्डा का स्त्री० अल्पा० रूप] १. बच्चों के खेलने का एक प्रकार का छोटा खिलौना जो छोटी लड़की के रूप में कपड़े,रबड़ आदि का बना होता है। पद-गुड़िया सा=बहुत छोटा परन्तु खूब सजा हुआ। जैसे–गुडिया सा घर। गुड़ियों का खेल=बहुत ही छोटा और सहज काम। मुहावरा–गुड़िया सँवारना=अपने वित्त के अनुसार जैसे–तैसे लड़की का ब्याह करना। २. कोई सुदर अथवा सजकर रहनेवाली निकम्मी और मूर्ख लड़की। स्त्री० [हिं० गोड़=पैर] छोटा पैर। (जैसे–बच्चों का)। उदाहरण-छोटी-छोटी गुड़ियाँ अँगुरियाँ छोटी।–सूर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |