शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गोदा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० गो√दा (देना)+क-टाप्] १. गोदावरी नदी। २. गायत्री स्वरूपा महादेवी। पुं० [हिं० गोदना] चित्रकला में वे छोटे-छोटे बिन्दु जो आकृतियों आदि के स्थान और रूप-रेखा स्थिर करने के लिए लगाये जाते हैं। पुं० [?] १. कटवाँसी बाँस। २. वृक्ष की नई डाल या साखा। ३. गूलर, पीपल, बड़ आदि के पके हुए फल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोदान					 :
				 | 
				
					स० [हिं० गोदना] (गोदना) गोदने का काम किसी से कराना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोदाम					 :
				 | 
				
					पुं० [अं० गोडाउन] वह घर या कमरा जहाँ पर बिक्री के लिए खरीदी हुई वस्तुएँ जमा करके रखी जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोदावरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०गो√दा(देना)+वनिप्-ङीष्,र] दक्षिण भारत की एक प्रसिद्ध पवित्र नदी जो नासिक के पास से निकल कर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |