शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चंडू					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० चंड=तीक्ष्ण से प्रायः] अफीम से बनाया हुआ एक प्रकार का अवलेह जो नशे के लिए तमाकू की तरह पीया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चंडूखाना					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चंडू+खाना] वह स्थान जहाँ लोग इकट्ठे होकर चंडू पीते हैं। पद-चंडूखाने की गप=बिलकुल झूठी और बे-सिर पैर की खबर या गप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चंडूबाज					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चंडू+फा० बाज (प्रत्यय)] वह व्यक्ति जो प्रायः चंडू पीता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चंडूल					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] १. मधुर स्वरवाली खाकी रंग की एक चिड़िया जो झाड़ियों, पेड़ों आदि में सुन्दर घोंसला बनाकर रहती है। २. बहुत बड़ा बेवकूफ या भद्दा आदमी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |