शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					चकला					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० चक्र, हिं० चक+ला (प्रत्यय)] १. काठ, पत्थर, लोहे आदि का गोलाकार चिकना खंड जिस पर पूरी या रोटी बेली जाती है। २. वह भू-भाग जो एक ही तल में दूर तक फैला हो और जिसमें कई गाँव या बस्तियाँ हों। पद-चकलेदार (देखें)। ३. व्यभिचार करानेवाली वेश्याओं की बस्ती या मुहल्ला। ४. चक्की। वि० [स्त्री० चकली] अधिक विस्तारवाला। चौड़ा। जैसे–चकला मैदान।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					चकलाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० चकल] पौधे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाने के लिए मिट्टी समेत उखाड़ना। चकल उठाना। स० [सं० चकला] चकला अर्थात् चौड़ा या विस्तृत करना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |