शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चपेट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चप√इट् (गति)+अच्] १. चपेटने की क्रिया, परिणाम या भाव। २. आघात। प्रहार। ३. तमाचा। थप्पड़। ४. कठिनाई या संकट की स्थिति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चपेटना					 :
				 | 
				
					स० [सं० चपेट] १. अचानक आक्रमण, प्रहार आदि करके दबाना या संकट में डालना। दबोचना। २. उक्त प्रकार की क्रिया से दबाते हुए पीछे हटाना। जैसे–सिक्खों की सेना चारों ओर से चपेटने लगी। ३. क्रोधपूर्वक डराते-धमकाते हुए किसी पर बिगड़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चपेटा					 :
				 | 
				
					पुं० चपेट। वि० [सं० चपेटना] दोगला। वर्ण-संकर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चपेटिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चपेट+कन्-टाप्, इत्व] तमाचा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चपेटी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चपेट+ङीप्] भादों सुदी छठ। भाद्रपद की शुक्ला षष्ठी। (इस दिन स्त्रियाँ संतान की रक्षा के उद्देश्य से पूजन आदि करती हैं)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |