शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					चारपाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चार+पाया] चार पायोंवाला वह प्रसिद्ध उपकरण जो बीच में बाध, सुतली, निवाड़ आदि से बिना रहता है और जिस पर लोग सोते हैं। छोटा पलंग। खाट। पद–चारपाई का कान=चारपाई का वह अंग जो उसके टेढ़े हो जाने के कारण एक ओर ऊपर उठ आया हो। मुहा–चारपाई धरना, पकड़ना या लेना=(क) चारपाई पर लेटना। (ख) इतना बीमार होना कि चारपाई से उठ न सके। अत्यन्त रुग्ण होना। चारपाई पर पड़ना= चारपाई पकड़ना। चारपाई सेना=रोग आदि के कारण अधिक समय तक चारपाई पर पड़े रहना। चारपाई से पीठ लगना=चारपाई पकड़ना। चारपाई से लगना।=चारपाई पकड़ना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |