शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चुंगी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चुंगल या चंगुल] १. चंगुल भर वस्तु। चुटकी भर चीज। २. मध्य युग में वह कर जो पैठों, बाजारों या मंडियों में आकर अन्न, फल आदि बेचनेवालों से उनकी विक्रय वस्तुओं आदि में से एक-एक चुंगल या चंगुल भरकर लिया जाता था। ३. आज-कल नगरपालिकाओं, जिला मंडलों आदि में उक्त कर का वह विकसित रूप जो बाहर से आनेवाले पदार्थों पर नगद धन के रूप में लगता है। (ऑक्ट्रॉय, अंतिम दोनों अर्थो के लिए)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चुंगी-कचहरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० पद] नगरपालिका आदि का प्रधान कार्यालय जहां काम होने के सिवा चुंगी भी वसूल की जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चुंगीकर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. नगर की सीमा पर का वह स्थान जहाँ नगरपालिका आदि की चुंगी वसूल करने का काम होता है। २. दे० ‘चुंगीकचहरी’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |