शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					चूहा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० चुवा, बँ० चुया; उ० चुआ; पं० चुहा, सि० चूहो, गु० चुवो; ने० चुहा; मरा० चुवा] [स्त्री० अल्पा० चूहिया, चुही] लंबी पूँछ तथा चार पैरोंवाला एक प्रसिद्ध छोटा घरेलू जन्तु जो अनाज, कपड़े आदि कुतरकर खा जाता है।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					चूहा-दंती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चूहा+दाँत] चाँदी या सोने की बनी हुई एक प्रकार की पहुँची जिसे स्त्रियाँ पहनती हैं। इसके दाँत चूहे के दाँत जैसे लंबे और नुकीली होते हैं जो रेशम या सूत में पिरोये रहते हैं।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |