शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					चोचला					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] १. अल्हड़पन या जवानी की उमंग में किसी को खिझाने, रिझाने आदि के उद्देश्य से दिखाई जानेवाली बात या किया जाने वाला व्यवहार जिसकी गिनती निकृष्ट प्रकार के हाव-भावों में होती है। नखरा। मुहावरा–चोचले दिखाना या बघारना दूसरों को खिझाने,रिझाने आदि के लिए ऐसी अंग-भंगी हाव-भाव दिखलाना अथवा चेष्टा या बात करना जो प्रिय या रुचिकर न लगे। जैसे–चोचले मत बघारो, सीधी तरह से बातें करो। २. ऐसा कार्य जो अपनी आन-बान दिखाकर किसी को विशेष रूप से प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। जैसे–ये सब अमीरों के चोचले हैं।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |