शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					जंगली					 :
				 | 
				
					वि० [सं० जंगल] १. जंगल में उगने, उपजने या होनेवाला। २. (वह वनस्पति) जो आप से आप उग आई हो। ३. जंगल में रहनेवाला। जैसे–जंगली चिडि़याँ, जंगली जातियाँ। ४. जो घरेलू या पालतू न हो। जैसे–जंगली कुत्ता। ५. जंगल में रहनेवाले पशुओं, व्यक्तियों जैसा (आचरण, स्वभाव)। जैसे–जंगली आदत। ६. असभ्य तथा असंस्कृत। गँवार। ७. मूर्ख। ८. (प्रदेश) जिसमें जंगल हों। पुं० १. जंगल में रहनेवाला व्यक्ति। २. असभ्य या अशिष्ट व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगली बादाम					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० जंगली+बादाम] १. कतीले की जाति का एक पेड़ जिसके फलों के बीज को भुनाकर खाया या उबालकर तेल निकाला जाता है। २. हर्रे की जाति का एक पेड़ जिसकी छाल से चमड़ा सिझाया जाता है और बीजों से तेल निकाला जाता है। हिंदी-बादाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जंगली-रेड़					 :
				 | 
				
					पुं०=बन-रेंड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |