शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					जहाँ					 :
				 | 
				
					अव्य० [सं० यत्र पा० यत्थ, प्रा० जह] जिस स्थान पर। जिस जगह। जैसे–जहाँ गये वहीं के हो गये। पद–जहाँ का तहाँ=जिस स्थान पर कोई चीज है या थी उसी स्थान पर। जैसे–गिलास जहाँ का तहाँ रख देना। जहाँ-तहाँ-इधर-उधर। किस जगह। जैसे–उनके दूत जहाँ-तहाँ फैले हुए थे। पुं० [फा० जहान] लोक। संसार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जहाँगीर					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] [भाव० जहाँगीरी] संसार को अपने अधिकार में रखनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जहाँगीरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] हथेली के पिछले भाग पर पहना जानेवाला एक गहना जिसके आगे पाँचों उँगलियों में पहनने के लिए पाँच अँगूठियाँ लगी रहती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जहाँदीद (ा)					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] जिसने संसार को देखा परखा हो। अनुभवी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जहाँपनाह					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] संसार की रक्षा करनेवाला। पुं० १. ईश्वर। २. राजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |