| शब्द का अर्थ | 
					
				| झल्ला					 : | पुं० [देश०] [स्त्री० झल्ली] १. बहुत बड़ा टोकरा। झाबा। २. वर्षा की ऐसी झड़ी जिसके साथ तेज हवा भी हो। झंझा। ३. तमाकू के पत्तों पर उभरनेवाले चकते या दाने। वि० [हिं० झल्लाना] [स्त्री० झल्ली] कम वृद्धि होने के कारण पागलों जैसा आचरण करनेवाला। सिड़ी। वि० [हिं० झाल] [स्त्री० झल्ली] बहुत ही तरल या पतला। जैसे–झल्ली दाल, तरकारी का झल्ला रसा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| झल्लाना					 : | अ० [हिं० झल] १. क्रुद्ध होकर या खीझकर बहुत ही तीक्ष्ण स्वर में बोलना। २. बिगड़ते हुए बोलना। स० किसी को खिजलाने या खीझने में प्रवृत्त करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |