शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					तरह					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] १. आकार-प्रकार, गुण, धर्म, बनावट, रूप आदि के विचार से वस्तुओं, व्यक्तियों आदि का कोई विशिष्ट और स्वतन्त्र वर्ग। जैसे–(क) इसी तरह का कोई कपड़ा लेना चाहिए। (ख) यहाँ तरह-तरह के आदमी आते रहते हैं। २. ढंग। प्रकार। जैसे–तुम यह भी नहीं जानते कि किस तरह किसी से बात की जाती है। मुहावरा–तरह देना=किसी की त्रुटि, भूल आदि पर ध्यान न देना। जाने देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहटी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=तलहटी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहदार					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] [भाव० तरहदारी] १. अच्छे ढंग या प्रकार का। २. अनोखी और सुन्दर बनावटवाला। ३. सज-धज से युक्त। सजीला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहदारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] तरहदार होने की अवस्था या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहर					 :
				 | 
				
					क्रि० वि० [हिं० तर+हर (प्रत्यय)] तले। नीचे। पुं० नीचे का भाग। तला। पेंदा। वि० १. जो सब के नीचे का हो। २. निकृष्ट। बुरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहरि					 :
				 | 
				
					स्त्री=तलहटी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० तर] १. कूएँ की खुदाई में एक माप जो प्रायः एक हाथ की होती है। २. वह कपड़ा जिस पर मिट्टी फैलाकर चीजें ढालने के लिए साँचा बनाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरहेल					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० तर, हल (प्रत्यय)] १. अधीन। निम्नस्थ। २. वश में किया हुआ। ३. हारा या हराया हुआ। पराजित।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |