शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					तरि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√तृ (तरना)+इ] १. नाव। नौका। २. बड़ी पिटारी। पिटारा। ३. कपड़े का छोर या सिरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तर+ठन्-इक] १. लकड़ियों का वह ढाँचा जो जलाशय पार करने के लिए बनाया जाता है। बेड़ा। २. वह जो नदी आदि पार करने का पारिश्रमिक लेता हो। ३. केवट। मल्लाह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तरिक+टाप्] नाव० नौका। स्त्री० [सं० तडित्] बिजली।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिकी(किन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तरिका+इनि] नदी आदि के पार उतारने वाला। माँझी। मल्लाह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिको					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘तरौना’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिणी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तर+इनि-ङीष्]=तरणी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तर+इतच्-टाप्] १. तर्जनी उंगली। २. भाँग। भंग। ३. गांजा। स्त्री० =तडित् (बिजली)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरित्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√तृ+ष्ट्रन] बड़ी नाव। पोत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरित्री					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तरित्र+ङीष्] छोटा तरित्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिंदा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० तरना+इंद्रा (प्रत्यय)] नदी, समुद्र आदि में तैरता हुआ वह पीपा जो किसी लंगर से बँधा होता है। तरेंदा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिया					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० तरना] तैराक। वि० तैरनेवाला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरियाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० तरे-नीचे] १. किसी चीज को तले या नीचे रखना। २. किसी चीज को झुकाकर नीची कर देना। ३. बटुए के पेंदे में इसलिए मिट्टी लगाना कि आग पर चढ़ाने से उसका पेंदा जलने न पावे। लेवा लगाना। ४. धन-संपत्ति आदि अथवा और कोई चीज चुपचाप अपने अधिकार में करते जाना या छिपाकर रखते चलना। अ० तले या तल में बैठ जाना या जमना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स० [फा० तर] पानी आदि के छींटे देकर तर या गीला करना। जैसे–चुनाई करने से पहले ईंटे तरियाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिवन					 :
				 | 
				
					पुं०=तरवन। (तरौना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिवर					 :
				 | 
				
					पुं०=तरुवर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तरिहँत					 :
				 | 
				
					क्रि० वि० [हिं० तर+अंत, हँत(प्रत्यय)] नीचे। तले।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |