शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					तारा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तार+टाप्] १. आकाश में चमकनेवाला नक्षत्र। सितारा। मुहावरा–तारा टूटना-तारे का आकाश से अपनी कक्षा से निकलकर पृथ्वी पर या आकाश में किसी ओर गिरना। तारा डूबना=(क) किसी तारे या नक्षत्र का अस्त होना। (ख) शुक्र का अस्त होना। (शुक्रास्त में हिंदुओं के यहाँ मंगल कार्य नहीं किये जाते) तारा सी आँखें हो जाना=इतनी ऊँचाई या दूरी पर पहुँच जाना कि तारे की तरह बहुत छोटा जान पड़ने लगे। तारे खिलना या छिटकना-आकाश में तारों का चमकते हुए दिखाई देना। तारे गिनना-चिंता, विकलता आदि से नींद न आने के कारण कष्टपूर्वक जाग कर रात बिताना। (आकाश के) तारे तोड़ लाना-कठिन से कठिन अथवा प्रायः असंभव से काम कर दिखाना। तारे दिखाई देना=दुर्बलता, रोग आदि के कारण आँखों के सामने रह-रहकर प्रकाश के छोटे-छोटे कण दिखाई देना। तारे दिखाना-प्रसूता स्त्री को छठी के दिन बाहर लाकर आकाश की ओर इसलिए तकाना कि भूत-प्रेत आदि का बाधा दूर हो जाय। (मुसल०)। पद–तारों की छाँह=इतने तड़के या सबेरे कि तारों का धुँधला प्रकाश दिखाई दे। २. आँख की पुतली। जैसे–यह लड़का हमारी आँखो का तारा है। ३. किस्मत या भाग्य जिसका बनना-बिगड़ना आकाश के तारों या नक्षत्रों की स्थिति का परिणाम या फल माना जाता है। सितारा। (मुहा० के लिए दे० ‘सितारा’ के मुहा०) पुं० [?] सिर पर पगड़ी की तरह बाँधा जानेवाला पुरानी चाल का चीरा। पुं०=ताला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [सं०] १. बृहस्पति की स्त्री जिसे चंद्रमा ने अपने पास रख लिया था। २. तांत्रिकों की दस महाविद्याओं में से एक। ३. जैनों के अनुसार एक देवी या शक्ति। ४. बालि नामक बंदर की स्त्री जिसने बाल के मारे जाने पर उसके भाई सुग्रीव के साथ विवाह कर लिया था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-कूट					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] वर-कन्या के शुभाशुब फल को सूचित करनेवाला एक कूट जिसका विचार विवाह स्थिर करने से पहले किया जाता है। (फलित ज्योतिष)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-ग्रह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मयू० स०] मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि इन पाँच ग्रहों का समूह। (बृहत्संहिता)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-नात					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०]=ताराधिप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-पति					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०]=ताराधिप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-पथ					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-पथिन्, ष० त० समा० अच्] आकाश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-पुंज					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] पास-पास और सदा साथ रहनेवाले विशिष्ट तारों का वर्ग या समूह। (एस्टेरिज्म)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-भूषा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [ब० स०] रात्रि। रात।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-मंडल					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] १. नक्षत्रों का समूह या घेरा। २. पुरानी चाल का एक प्रकार का बूटीदार कपड़ा। ३. एक प्रकार की आतिशबाजी जिसमें जगह-जगह चमकतें हुए तारें दिखाई पड़ते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-मंडूर					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] एक प्रकार का मंडूर जो अनेक द्रव्यों के योग से बनाया जाता है। (वैद्यक)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-मृग					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] मृगशिरा नक्षत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारा-हार					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] वह जिसके गले में तारों या नक्षत्रों का हार हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराक्ष					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तार-अक्षि, ब० ष०] तारकाक्ष दैत्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराज					 :
				 | 
				
					पु० [फा०] लूट-पाट। २. ध्वसं। नाश। बरबादी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारात्मक-नक्षत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तारा-आत्मन्, ब० स० कप्, तारात्मक-नक्षत्र, कर्म० स०] आकाश में क्रांति, वृत्त के उत्तर और दक्षिण दिशाओं के तारों का समूह जिनमें अश्विनी, भरणी आदि नक्षत्र हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराधिप					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-अधिप, ष० त०] १. चंद्रमा। २. शिव। ३. बृहस्पति। ४. तारा के पति बालि और सुग्रीव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराधीश					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-अधीश, ष० त०]=ताराधिप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारापीड़					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-आपीड़, ष० त०] १. चंद्रमा। २. अयोध्या के एक प्राचीन राजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराभ					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-आभा, ब० स०] पारद। पारा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराभ्र					 :
				 | 
				
					पुं० [तार-अभ्र,कर्म० स] कपूर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारायण					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-अयन, ष० त० णत्व] आकाश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारारि					 :
				 | 
				
					पुं० [तारा-अरिस, ष० त०] विटमाक्षिक नाम की उपधातु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारावती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तारा+मतुप्+ङीष्] एक दुर्गा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					तारावली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [तारा-आवली, ष० त०] तारों की पंक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					ताराहर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तारा√हृ (हरना)+अच्] १. सूर्य। २. दिन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |