शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दाखिल					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] १. जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या स्थान की सीमा लाँघ कर उसमें प्रविष्ट कर चुका हो। २. कहीं आया या पहुँचा हुआ। ३. जो कहीं दिया या पहुँचाया गया हो। (फाइल्ड)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दाखिल-खारिज					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] किसी वस्तु पर से किसी का स्वामित्व बदलने पर पुराने स्वामी का नाम काटकर नये स्वामी का नाम सरकारी कागज पत्रों पर चढ़ाया जाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दाखिल-दफ्तर					 :
				 | 
				
					वि० [फा० दाखिल] (निवेदन, याचना आदि संबंधी पत्र) जो बिना किसी प्रकार का निर्णय या विचार किये, परंतु रक्षित रखने के लिए दफ्तर के कागज-पत्रों, नत्थियों आदि में रख दिया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दाखिला					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० दाखिलः] १. किसी व्यक्ति के कहीं दाखिल या प्रविष्ट होने की क्रिया या भाव। २. नियत शुल्कों आदि के अतिरिक्त वह धन जो पहले-पहल किसी संस्था में दाखिल या सम्मिलित होकर उसके सदस्यों के नाम लिखाने के समय अथवा विद्यालयों आदि में भरती होने के समय विद्यार्थियों को देना पड़ता है। प्रवेश-शुल्क। ३. वह पत्र जो कहीं कुछ चीजें दाखिल या जमा करने पर उसके प्रमाण के रूप में लिखा करनेवाले का नाम, पता आदि बातें लिखी रहती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दाखिली					 :
				 | 
				
					वि० [अ०] १. आंतरिक। भीतरी। अंतरंग। ‘खारिजी’ का विपर्याय। २. दिली। हार्दिक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |