शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दिल्ली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [इन्द्रप्रस्थ के मयूरवंशी राजा दिलू के नाम पर] पश्चिमोत्तर भारत की एक प्रसिद्ध नगरी जहाँ मध्ययुग में बहुत दिनों तक हिंदू राजाओं तथा मुगल बादशाहों की राजधानी थी; और जिसे सन् १९१२ में अंगरेजों ने फिर से राजधानी बनाया था। इस समय स्वतन्त्र भारत की राजधानी भी यहीं है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दिल्लीवाल					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० दिल्ली+वाल (प्रत्य०)] १. दिल्ली-संबंधी। दिल्ली का। २. दिल्ली का रहनेवाला। ३. दिल्ली में बनने या होनेवाला। पुं० एक प्रकार का देशी जूता, जो पहले दिल्ली में बनता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |