शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					धतूर 					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु० धू+सं० हूर] नरसिंहा नाम का बाजा। धूतू। सिंहा। तुरही। पुं०=धतूरा।a				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					धतूरा 					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० धुस्तूर] १. दो तीन हाथ ऊंचा एक प्रकार का पौधा, जिसके पत्ते पान के आकार के नोकदार तथा कोमल होते हैं तथा फल सेब की तरह गोल होते हैं किन्तु ऊपर छोटे-छोटे काँटे होते हैं। इसके फल तथा बीज बहुत अधिक जहरीले तथा मादक होते हैं; इसीलिए फल शिवजी को चढ़ाये जाते हैं। २. उक्त पौधे का फल जो बहुत जहरीला होता है। ३. कोई जहरीली वस्तु। मुहा०—धतूरा खाये फिरना=इस प्रकार उन्मत्त और नशे में चूर होकर घूमना, मानों धतूरे के बीज अथवा ऐसी ही कोई जहरीली चीज खा ली हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					धतूरिया 					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० धतूर+इया (प्रत्य०)] ठगों का वह दल, जो पथिकों को धतूरे का बीज खिलाकर बेहोश करता और लूटता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |