शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					धूरा 					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० धूर] १. धूल। गर्द। २. महीन चूर्ण। बुकनी। ३. रोगी के हाथ-पैर ठंढे हो जाने पर गरम राख या सोंठ आदि के चूर्ण से वे अंग धीरे-धीरे मलने की क्रिया, जिससे हाथ-पैर में फिर से गरमाहट आ जाती है। क्रि० प्र०—करना—देना। ४. अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए की जाने वाली चापलूसी या मीठी-मीठी बातों से दिया जाने वाला भुलावा। क्रि० प्र०—करना।—देना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |