शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					निबाह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० निर्वाह] १. निभने या निभाने की अवस्था, क्रिया या भाव। निर्वाह। २. ऐसी स्थिति में काम चलाना या दिन बिताना जिसमें साधारणतः निश्चिंतता से और सुख-पूर्वक काम न चलता हो या दिन न बीतते हों। कठिनता से, परंतु सहनशीलता-पूर्वक किया जानेवाला निर्वाह। ३. किसी चले आए हुए क्रम या परंपरा का अथवा अपनी प्रतित्रा, वचन आदि का जैसे-तैसे परंतु बराबर किया जानेवाला। पालन। जैसे–प्रीति या बड़ों की चलाई हुई रीति का निबाह। विशेष–यद्यपि आज-कल ‘निबहना’ और ‘निबाहना’ की जगह ‘निभना’ और ‘निभाना’ रूप ही अधिक प्रशस्त तथा शिष्ट-सम्मत माने जाते हैं फिर भी इन क्रियाओं का भाव-वाचक रूप ‘निबह’ ही अधिक प्रचलित है, ‘निभाव’ नहीं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					निबाहक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० निर्वाहक] निबाहने या निभानेवाला। निबाह करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					निबाहना					 :
				 | 
				
					स० [सं० निर्वहण] १. निर्वाह या निबाह करना। २. निस्तार करना। छुड़ाना। उदा०–आजु स्वामि साँकरे निबाहौं।–जायसी। ३. दे० ‘निभाना’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |