शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					फरजी					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० फ़र्ज़ी] शतरंज का एक मोहरा जिसे रानी या वजीर भी कहते हैं। वि० [फा० फ़र्ज़ी] १. कल्पना में होनेवाला। काल्पनिक। २. जो पर्ज किया या मान लिया गया हो। ३. नकली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					फरजीबंद					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] शतरंज के खेल में वह स्थिति जिसमें फरजी अर्थात् वजीर किसी प्यादे के जोर पर बादशाह को ऐसी शह देता है कि विपक्षी की हार हो जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |