शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					भरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० भर] दस माशे की तौल जिससे सोना,चाँदी आदि धातुएँ तौली जाती थी। स्त्री० [?] एक प्रकार की घास जिससे छप्पर छाय़े जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भरी गोद					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] (स्त्री की) ऐसी गोद जिसमें संतान न हो। मुहावरा—भरी गोद खाली होना=पुत्र या संतान का मर जाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भरी जवानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] पूर्णता तक पहुँची हुई ऐसी युवावस्था जिसका उतार अभी दूर हो। पूर्ण यौवन प्राप्त स्थिति। पद—भरी जावनी माँझा ढीला=यौवनावस्था में भी फुरती और शक्ति न होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भरी थाली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] ऐसी स्थिति जिसमे जीविका का निर्वाह या इच्छाओं की पूर्ति सहज में होती हो जैसे—तुमने तो उसके आगे से भरी थाली खींच (या छीन) ली। मुहावरा—भरी थाली पर लात मारना=मिलती रोजी या लगी नौकरी जान-बूझकर छोड़ देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |