शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					मरोड़ना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० मोड़ना] १. किसी चीज में घुमाव, बल आदि डालने के उद्देश्य से उसे कुछ जोर से घुमाना। जैसे—किसी का कान मरोड़ना। २. किसी चीज को ऐसी स्थिति में लाना कि उसमें कुछ तनाव या ऐंठन आ जाय। जैसे—अंग मरोड़ना (अंगड़ाई लेना)। उदा०—सब अंग मरोरि मुरो मन में झरि पूरि रही रस मैं न भई।—गुमान। ३. गरदन मरोड़कर मार डालना। ४. पीड़ा देना। दुःख पहुँचाना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |