शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					मलोला					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० मलाल या मलूल] १. मानसिक व्यथा। दुःख। रंज। मुहावरा—मलोला या मलोले आना=रह-रहकर दुःख या पश्चात्ताप होना। मलोले खाना=मन ही मन कष्ट सहना। (मन) के मलोले निकालना=कुछ कह-सुनकर मन का कष्ट या व्यथा कम या दूर करना। २. मन में दबी हुई ऐसी कामना जो रह-रहकर विकल करती हो। अरमान। क्रि० प्र०—आना।—उठना। निकलना।—निकालना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |