शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					महल					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] १. राजाओं, रईसों आदि के रहने का बहुत बड़ा मकान। भवन। प्रासाद। २. अंतःपुर। रनिवास। ३. बहुत बड़ा और सजा हुआ कमरा। ४. अवसर। मौका। ५. बड़ी मधुमक्खी। सारंग। ६. पत्नी। बीबी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महल-सरा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ० महल+फा० सरा] अंतःपुर। जनानाखाना। रनिवास।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महलम					 :
				 | 
				
					पुं० [अ, मह्लम] वह जिसके पास ईश्वर कोई विशेष सन्देश भेजे। उदाहरण—विद्यापति छवि मान मलहम जुगपति चिरे जीवे जीवयु।—विद्यापति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महलाठ					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] एक प्रकार का पक्षी जिसकी दुम लम्बी, ठोर काली, छाती, खैरी पीठ खाकी रंग की और पैर काले होते हैं। इसे कोकैया और मुटरी भी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महली					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० महल] १. वह जनखा, जो महलों में पहरा देता तथा बेगमों की सेवा करता हो। २. कंचुकी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महली-पटैला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० महल+पटैला] एक प्रकार की बड़ी नाव जिस पर केवल, लकड़ी, पत्थर आदि लादे जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महल्ला					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० महल्लः] शहर का कोई विभाग जिसमें बहुत से मकान तथा कई गलियाँ होती है टोला। पाड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महल्लेदार					 :
				 | 
				
					पुं० [अ, महल्लः+फा० दार (प्रत्यय)] १. महल्ले का चौधरी या प्रधान। २. चमार, भंगी, मेहतर आदि जो अलग-अलग महल्लों में सफाई करते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					महल्लेदारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० महल्लेदार] एक ही महल्ले में रहनेवालों में होनेवाला बरताव या लेन-देन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |