शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					महापीठ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० महत्-पीठ, कर्म० स०] १. बहुत बड़ा पीठ या पुण्यस्थान। जैसे—कामरूप किसी समय तांत्रिकों का महापीठ माना जाता था। २. वह पवित्र आधार या स्थान जहाँ किसी देवी, देवता की प्रतिमा प्रतिष्ठित हो। मूर्ति का आधार। ३. उन प्रसिद्ध स्थानों में से हर एक जहाँ सती के शव के अंग कटकर गिरे थे। ४. शंकर मठ। ५. कोई बहुत बड़ा स्थान।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |