शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मानस					 :
				 | 
				
					वि० [सं० मानस+छ-ईय] १. मन से उत्पन्न। मनोभव। २. मन में सोचा या विचारा हुआ। जैसे—मानस चित्र। क्रि० वि० मन के द्वारा। मन से। पुं० १. आधुनिक मनोविज्ञान में, मनुष्य की वह आंतरिक सत्ता जिसमें अनुभूतियाँ, विचार और संवेदनाएँ होती है। इसी का सबसे अधिक चेतन, परिचित तथा प्रत्यक्ष रूप चेतना कहलाता हैं। मन। (माइंड) विशेष—इसके चेतन, अवचेतन, अतिचेतन आदि कुछ और अंग या पक्ष भी माने गये हैं। २. मन में होनेवाला संकल्प-विकल्प। ३. मानसरोवर। ४. कामदेव। ५. संगीत में एक प्रकार का राग। ६. आदमी। मनुष्य। ७. चर। दूत। ८. शाल्मली द्वीप का एक वर्ष। ९. पुष्कर द्वीप का एक पर्वत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-तीर्थ					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] ऐसा मन जो राग, द्वेष आदि से बिलकुल रहित हो गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-पुत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] वह संतान जिसकी उत्पत्ति मात्र इच्छा से हुई हो, शारीरिक सम्भोग से न हुई हो। जैसे—सनक आदि ब्रह्मा के मानस-पुत्र कहे जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-पूजा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कर्म० स०] पूजा के दो प्रकारों में से वह जिसमें मन से ही सब कृत्य किये जाते हैं, लौकिक उपचारों या साधनों का साहार नहीं लिया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-विज्ञान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] वह विज्ञान या शास्त्र, जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि मनुष्य का मन किस प्रकार अपने काम करता है। (मेन्टल साइन्स)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-व्रत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य० स०] अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य आदि व्रत जिनका पालन मन से ही होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-शास्त्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य० स०] मनोविज्ञान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-संन्यासी (सिन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] दशनामी संन्यासियों का एक उपभेद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-सर (स्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] मानसरोवर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानस-हंस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] एक प्रकार का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में स, ज, ज, भ, र होता है। इसे मानहंस तथा रणहंस भी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसचारी (रिन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मानस√चर् (गति)+णिनि] मानसरोवर के आसपास रहनेवाला हंस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. मन का भाव या स्थिति। २. वह विशेष स्थिति या वृत्ति जिसके वशवर्ती होकर मनुष्य किसी कार्य या विचार में प्रवृत्त होता है। मनोवृत्ति। (मेन्टैलिटी)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसर					 :
				 | 
				
					पुं० =मानसरोवर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसरोवर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मानस-सरोवर] १. तिब्बत के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध झील जो कैलास पर्वत के नीचे हैं और जो बहुत पवित्र तथा बड़े तीर्थों में मानी जाती है। २. हठयोग में सहस्रार चक्र जिसे कैलास भी कहते हैं और इसी दृष्टि से जिसमें उस भाव सरोवर की भी कल्पना की गयी जिसमें निर्लिप्त चित्तरूपी हंस विहार करता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसालय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मानस-आलय, ब० स०] हंस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० मानस+ठक्—इक] १. मन की कल्पना से उत्पन्न। २. मन में होने या मन से संबंध रखनेवाला। जैसे—मानसिक रोगी, मानसिक कष्ट। ३. जिसमें सोच-विचार तथा मनन की अधिक अपेक्षा हो। (शारीरिक से भिन्न)। जैसे—मानसिक कार्य। पुं० विष्णु का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसिक-चिकित्सालय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] वह चिकित्सालय जहाँ पर मानसिक रोगियों का उपचार किया जाता है। (मेन्टल हॉस्पिटल)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसिकी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=मानस-विज्ञान। (मनोविज्ञान)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० मानस+ङीप्] १. वह पूजा जो मन ही मन की जाय। मानसपूजा। २. एक विद्या देवी का नाम। वि० =मानसिक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसी-गंगा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] ब्रज में गोवर्धन पर्वत के पास का एक सरोवर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसूत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] करघनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मानसून					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘मानसून’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |