शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					माप					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० मापना] १. मापने या नापने की क्रिया या भाव। नाप। पद—माप-तौल। २. मापने या तौलने पर ज्ञात होनेवाला परिमाण, मात्रा या मान। ३. वह मान जिससे कोई पदार्थ मापा जाय। मान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					माप-तौल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० +हिं०] १. मापने, तौलने आदि की क्रिया या भाव। २. अच्छी तरह जाँच या परखकर चीज का महत्त्व, मान, मूल्य आदि जानने या निर्धारित करने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मापक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√मा+णिच्, पुक्, +ण्वुल्-अक] माप करने या नापनेवाला। जैसे—दुग्ध-मापक। पुं० १. वह जो मापने या नापने का काम करता हो। २. वह जो तौलने का काम करता हो। ३. वह पात्र जिसमें भरकर कोई चीज नापी-जोखी जाती हो। ३. वह यंत्र जिसके द्वारा किसी प्रवाहित होनेवाले तत्त्व या पदार्थ की मात्रा, मान, वेग आदि की नाप होती हो। (मीटर) जैसे—विद्युत-मापक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मापना					 :
				 | 
				
					स० [सं० मापन] १. किसी पदार्थ के विस्तार, आयत या वर्गत्व और घनत्व का किसी नियत मान के आधार पर परिमाण जानना या जानने के लिए कोई क्रिया करना। नापना। २. किसी मान या पैमाने में भरकर द्रव, चूर्ण या आन्नादि पदार्थों को नापना। जैसे—दूध मापना, चूना मापना। अ० मातना (मत्त होना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मापनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० मापन से०] मापने अर्थात् नापने-जोखने, तौलने आदि की क्रिया या भाव। (मेज़रमेन्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मापांक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] आज-कल भौतिक विज्ञान में, वह परिमाण या मान जो किसी अमूर्त परिणाम, प्रभाव या शक्ति (लचीलापन, तन्यता) की किसी निश्चित इकाई या माप के आधार पर जाना या स्थिर किया जाता है। (माँडयूलस)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |