शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मुगल					 :
				 | 
				
					पुं० [तु० मुगुल] [स्त्री० मुगलानी] १. मंगोल देश का निवासी। २. उक्त के वे वंशज जो तासार देश में बसकर मुसलमान हो गए थे, और जिनके एक राजवंश ने अंगरेजों के भारत आने से पहले ढाई-तीन सौ वर्षों तक भारत में राज्य किया था। ३. मुसलमानों के चार वर्गों में से एक वर्ग। ४. उक्त जाति का कोई व्यक्ति। ५. आज-कल भ्रमवश काबुल और उसके आसपास के पठान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगल-पठान					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. एक प्रकार का खेल जो १६ गोठियों में चौकोर खींची हुई रेखाओं पर खेला जाता है। २. एक प्रकार की आतिशबाजी जिमसें दो पुतले आपस में लड़ते हुए दिखाये जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगलई					 :
				 | 
				
					वि० [तु०, मुगुल+हिं० ई (प्रत्यय)] १. मुगल संबंधी। २. मुगलों में होनेवाला। ३. मुगलों का सा। मुगलों की तरह का। जैसे—मुगलई पाजामा। स्त्री० मुगलों की सी अकड़ ऐंठ, या घमंड।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगलक					 :
				 | 
				
					वि० [अ०] १. बहुत कठिन या मुश्किल। २. छिपा हुआ। अव्यक्त।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगलाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० मुगल+हिं० आई (प्रत्यय)] १. वह कपड़ा जिसमें सुनहला या रूपहला गोटा और पट्टा टँका हो। २. दे० ‘मुगलई’। वि० =मुगलई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगलानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० मुगल+आनी (प्रत्यय)] १. मुगल जाति की स्त्री। २. मुसलमान रईसों के यहाँ कपड़े सीनेवाली स्त्री। ३. दासी। मजदूरनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगलिया					 :
				 | 
				
					वि० [फा० मुग़ुलीय] १. मुगलों का। जैसे—मुगलिया खानदान। २. मुगलों की तरह का। मुगलों का सा। मुगलई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुगली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० मुगल+ई (प्रत्यय)] पसली का रोग। वि०=मुगलिया। (मुगलई)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |