शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मुद्दत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ०] १. किसी काम या बात के लिए नियत किया हुआ समय। अवधि। जैसे—इस हुंडी की मुद्दत पूरी हो गई है। मुहावरा—मुद्दत काटना=थोक माल का मूल्य अवधि से पहले देने पर अवधि के बाकी दिनों तक का सूद काटना। (कोठीवाल)। २. बहुत दिनों का समय। दीर्घ काल। जैसे—यह एक मुद्दत की बात है। ३. देर। विलंब।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुद्दती					 :
				 | 
				
					वि० [अ० मुद्दत+हिं० ई (प्रत्यय)] १. जिसमें कोई अवधि हो। जैसे—मुद्दती हुँड़ी। २. बहुत दिनों का। पुराना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |