शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मुलतानी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० मुलतान (नगर)] १. मुलतान संबंधी। २. मुलतान प्रदेश में होनेवाला। जैसे—मुलतानी मिट्टी। पुं० मुलतान का निवासी। स्त्री० १. मुलतान और उसके आस-पास की बोली जो पश्चिमी पंजाबी की एक शाखा है। २. दोपहर के समय गाई जानेवाली एक रागिनी जिसमें गांधार और धैवत् कोमल, शुद्ध निषाद और तीव्र मध्यम लगता है। ३. एक प्रकार की बहुत कोमल और चिकनी मिट्टी जो प्रायः सिर मलने में साबुन की तरह काम में आती है। साधु आदि इससे कपड़ा भी रँगते हैं। मुलतानी मिट्टी। मुहावरा—मुलतानी करना=छींट छापने के पहले कपड़े को मुलतानी मिट्टी में रँगना। वि० उक्त प्रकार की मिट्टी के रंग का। केवड़ई (क्रीम) पुं० उक्त प्रकार की मिट्टी के रंग से मिलता जुलता एक प्रकार का रंग। केवड़ई। केवड़ी (क्रीम)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुलतानी मिट्टी					 :
				 | 
				
					स्त्री० दे० ‘मुलतानी’ के अंतर्गत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुलतानी-धनाश्री					 :
				 | 
				
					स्त्री० ओड़व संपूर्ण जाति की एक संकर रागिनी जो दिन के तीसरे पहर में गाई जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |