शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					राजप					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० राजन√पा (रक्षा)+क, उप० स०] १. वह जिसे राजा की अल्पयवस्कता, अनुपस्थिति, शारीरिक असमर्थता आदि के समय राजा या राज्य के शासन के सब काम सौपे जायँ। शून्यपाल। २. कुछ संस्थाओं में वह सर्व-प्रधान अधिकारी जो उसके शासन संबंधी सब काम करता हो। (रीजेन्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपंखी					 :
				 | 
				
					पुं० =राजहंस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होनेवाला वह सामयिक पत्र जिसमें राजकीय घोषणाएँ, उच्च-पदस्थ कर्मचारियों की नियुक्तियाँ, नये नियम और विधान तथा इसी प्रकार की और प्रमुख सूचनाएँ प्रकाशित होती है। (गज़ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपत्रित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०] जिसका उल्लेख या घोषणा राजपत्र में हो चुका हो। (गज़टेड) जैसे—राजपत्रित, पदाधिकारी, राजपत्रित सेवा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपंथ					 :
				 | 
				
					पुं० =राजपथ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपीलु					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य० स०] महापीलु (वृक्ष)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपुत्रक					 :
				 | 
				
					पुं० =राजपुत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपुत्रिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० राजपुत्री+कन्+टाप्, ह्रस्व] १. राजा की बेटी। राजकन्या। २. सफेद जूही। ३. पीतल नामक धातु। ४. एक प्रकार का पक्षी जिसे शरारि भी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपूत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० राजपुत्र] १. राजपूताने में रहनेवाले क्षत्रियों के कुछ विशिष्ट वंश जो एक बड़ी और स्वतंत्र जाति के रूप माने जाते हैं। २. राजपूताने का क्षत्रिय वीर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजपूताना					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० राजपूत+आना (प्रत्यय)] आधुनिक राजस्थान का पुराना नाम जो राजपूतों का गढ़ माना जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					राजप्रिया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० ष० त०] १. एक प्रकार का धान जो लाल रंग का होता है और जिसका चावल सफेद तथा स्वादिष्ट होता है। तिलवासिनी। २. दे० ‘राजप्रिय’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |