शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					लाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० लाजा] धान, बाजरे आदि को सुखाकर और गरम बालू में भूनकर बनाई हुई खील। लावा। पद—लाई का सत्तू=उक्त प्रकार की खीलों को पीसकर बनाया हुआ सत्तू जो बहुत जल्दी हजम होता और इसीलिए दुर्बल रोगियों को खिलाया जाता है। स्त्री० [हिं० लाना=लगाना] १. आपस में विरोध उत्पन्न कराने या एक को तुच्छ या बुरा सिद्ध करने के लिए एक की बात दूसरे से जाकर कहना। इधर की बात उधर लगाना। चुगली। पद—लाई-लुतरी। क्रि० प्र०—लगाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाई-लुतरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं] १. चुगली। २. शिकायत। वि० स्त्री० एक की बात दूसरे से कह करके आपस में विरोध कराने अथवा एक की दृष्टि में दूसरे को तुच्छ या हीन सिद्ध करनेवाली (स्त्री)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |