शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					लालन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√लाल् (इच्छा)+णिच्+ल्युट—अन] यथेष्ट प्रेम पूर्वक बालकों का आदर करना। लाड़-प्यार। पद—लालन पालन। पुं० [हिं० लाल] १. प्रिय। पुत्र। प्यारा बेटा। २. बालक। लड़का। स्त्री० [?] चिरौजी। पयाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालना					 :
				 | 
				
					स० [सं० लालन] १. लाड़ या दुलार करना। उदाहरण—लालन जोग लखन लघु लोने।—तुलसी। २. पालन-पोषण करना। पालना। उदाहरण—कलप बेलि जिमि बहु विधि लाली।—तुलसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालनीय					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लल्+णिच्+अनीयर्] जिसका लालन करना उचित हो या किया जाने को हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |