शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					संक्रमण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० सम√क्रम् (चलना)+ल्युट-अन] १. आगे की ओर चलना या बढ़ना। ‘विक्रमण’ का विपर्याय। २. अतिक्रमण। लाँघना। ३. घूमना-फिरना। ४. एक अवस्था में धीरे-धीरे बदलते हुए दूसरी अवस्था में पहुंचना। जैसा—संक्रमण काल। ५. एक के हाथ या अधिकार से दूसरे के हाथ या अधिकार में जाना (पासिंग)। ६. सूर्य का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करना। ७. एक स्थिति पार करते हुए दूसरी स्थिति में जाना या पहुंचना। ८. कीटाणु, रोग आदि का फैलते हुए एक से दूसरे को होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संक्रमण-काल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] १. वह समय जब कोई पहले रूप से बदलकर दूसरे रूप में आ रहा हो। २. दे० ‘संक्रांति’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संक्रमण-नाशक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ष० त०] रोग के संक्रमण से बचाने या मुक्त करनेवाला। (डिसइनफ़ेक्टैंट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |