शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					स्थापना					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. स्थापित करने की क्रिया या भाव। स्थापना। २. तर्क, प्रमाण, युक्ति आदि के द्वारा अपना पक्ष या मत ठीक सिद्ध करते हुए दूसरों के सामने रखना। अपना पक्ष स्थापित करना। निरूपण। प्रतिपादन। (एस्टैब्लिशमेंट) ३. इकट्ठा या जमा करना। ४. भारतीय नाट्य-शास्त्र के पूर्वरंग में सूत्र धार के द्वारा मंगलाचरण हो चुकने पर स्थापक नामक नट के द्वारा इस बात का सूचित किया जाना कि नाटक की कथावस्तु और उसका काव्यार्थ क्या है। ५. जैन धर्म में किसी मूर्ति में देवता, व्यक्ति आदि का आरेप करना। स० ठीक तरह से जमाना, बैठाना या रखना। स्थापित करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |